नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने प्रगति बैठक की अध्यक्षता करते हुए देश के विभिन्न राज्यों में चल रही महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित मंत्रालयों को परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में सड़क, रेलवे, जल संसाधन और ऊर्जा से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने कार्य की प्रगति का प्रस्तुतीकरण दिया।